Monday, September 27, 2010

दीनदयाल शर्मा की राजस्थानी किताब "बालपणे री बातां" से साभार

15 अगस्त 2009 ......बार थावर। अजादी री तरेसठवीं जयन्ती....... मानसी बैठक में टी.वी.देखैई...........। जदी बीं'री मम्मी बीं'नै हेलौ मार्यौ, 'मानसी.....के करै अै?'
'टी.वी.देखंू।'
'तो आज सारै दिन ईं' टी.वी.रै'ई चिप्पी रै'सी के......... ईंयां तो कोनी........ कै मम्मी नै काम रौ थोड़ौ सा'रौ लगा द्यंू। आगै के जवाब द्यांगा........ जद कै'सी कै छोरी नै तो कीं' काम कोनी सिखायौ ...........छोरी...........सुणै कोनी कै?'
'मम्मी, कम सूं कम आज तो नां कै' कीं'।'
'क्यूं ......आज कीं' स्पेशल है के ?........तन्नै सुण्यौ कोनी के.........थोड़ा बरतन मांज ले छोरी।'
'हे भगवान............अंगरेजां री गुलामी सूं तो पीछौ छूट ग्यौ.........पण घर में केठा कद अजादी मिलसी.........!' मानसी कै'यो
जदी बीं'री मम्मी बैठक में स्पीट सूं गई अर जा'र टी.वी.बंद करता थकां बोली, 'फालतू बातां तो रै'ण दे........अर थोड़ो काम रौ सा'रौ लगा देकर कदी......। चाल खड़ी हो.....।'
'कोनी होऊं नीं।'
'सुणैक.....कोनी....!'
'क्यूं ......भैयै नै तो थूं कीं कै'वै कोनी......अर मन्नै सारै दिन लड़ती रै'वै.....।'
जदी म्हूँ कंप्यूटर आळै कमरै में काम करतौ-करतौ बोल्यौ, 'अरै सुणै नीं.....मानसी नै टी.वी.देख लेण दे........।'
'थे'ई तो बिगाड़ौ.....सिर पर चढाल्यौ आ'नै........।
'कोई बात नीं टाबर है.....।' पछै म्हूँ मानसी नै कै'यौ कै बेटा.......तन्नै तेरी मेरी रौ कै'णौ मानणौ चइजै.... थूं इत्ती स्याणी है........अर इत्ती बड्डी होयगी......घर रौ काम भी तो सीखणौ चइजै...।'
'पापा, इत्ती बड्डी कठै होयगी......ईं बा'रा अगस्त नै दस साल री तो होई हूँ ......!'
मानसी नै म्हूँ प्यार सूं समझांवतां थकां कै'यौ, 'फेर भी बेटा.....थूं ईंयां नां बोलै कर......तेरी मम्मी नै काम सूं ना नटै कर.....।'
'पण पापा, मम्मी नै भी तो सोचणौ चइजै कै आज पंद्रा अगस्त है.......। आज रै दिन लोग कित्ती खुसी मनावै.....अर मम्मी मन्नै लड़ै......।'
म्हूँ बोल्यौ, 'लड़ै कोनी.....मा रौ फर्ज होवै.....उलाद नै समझाण रौ......। क्यूं कै मा हनीं.....टाबर री पै'ली गुरु होवै....।'
'औ'तो मन्नै पतौ है.....।'
'चंगा तो फेर.....अबै तेरी मम्मी नै काम रौ थोड़ौ सा'रौ लगा दे........बिच्यारी दिनगै री अेकली ई लाग री है........।'
'लगाऊं........।' कैं'वतां थकां मानसी रसोई कानी चाल पड़ी.......।
पछै मानसी री बात मेरै कानां में गूँजती रै'ई कै आ' साची कै'वै........छोरै अर छोरी में भेद खतम होण री पै'ल कद होसी....? औ' सुवाल आज भी खड़्यौ है अेक मिनख री अडीक में......।

हिंदी और राजस्थानी के वरिष्ठ बाल साहित्यकार मेरे पापा श्री दीनदयाल शर्मा की राजस्थानी किताब "बालपणे री बातां" से साभार...

Saturday, September 25, 2010

बालिका दिवस-2010


बालिका दिवस-2010

26 सितंबर का दिन बेटियों के लिए खास है। इस बार 26 सितंबर को ‘बालिका दिवस’ है। कुछ साल पहले तक मां, पिता और बेटे से लेकर दोस्त तक सभी के नाम पर साल में कोई न कोई एक दिन जरूर तय रहता था, मगर बेटियों के नाम पर कोई दिन नहीं होता था। इसी कमी को देखते हुए बेटियों के लिए भी एक दिन चुना गया, जिसे अब ‘बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। ‘बालिका दिवस’ हर सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस लिहाज से इस बार ‘बालिका दिवस’ 26 सितंबर को है।

‘चाईल्‍ड राइट्स एंड यू ‘क्राई’’ (‘क्राई’) और ‘यूनिसेफ’ ने पहली बार ‘बालिका दिवस’ साल 2007 के सितंबर के चौथे रविवार यानी 23 सितंबर 2007 को मनाया था। इस तरह ‘बालिका दिवस’ की शुरुआत 2007 से हुई। यह दिन उन सभी लोगों के लिए खास दिन है, जिन्हें बेटियों से प्यार है। आज भी हमारे समाज में बेटियों के जन्म लेने पर खुशियां नहीं मनाई जाती हैं और बेटों की तरह उन्हें अच्छी परवरिश भी नहीं दी जाती है। इसी भेदभाव को दूर करने के लिए ‘क्राई’, ‘यूनिसेफ’ और ‘आर्चीज’ ने मिलकर ‘बालिका दिवस’ की शुरुआत की थी। अब ‘बालिका दिवस’ न सिर्फ भारत में, बल्कि कई ऐसे देशों में मनाया जा रहा है, जहां बेटियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। इस दिन को परिवार में बेटी के संबंधों को समर्पित किया गया है।

आज हजारों लड़कियों को जन्म लेने से पहले ही मार दिया जाता है या जन्म लेते ही लावारिस छोड़ दिया जाता है। आज भी समाज में कई घर ऐसे हैं, जहां बेटियों को बेटों की तरह अच्छा खाना और अच्छी शिक्षा नहीं दी जा रही है। भारत में 20 से 24 साल की शादीशुदा औरतों में से 44.5 प्रतिशत (करीब आधी) औरतें ऐसी हैं, जिनकी शादियां 18 साल के पहले हुईं हैं। इन 20 से 24 साल की शादीशुदा औरतों में से 22 प्रतिशत (करीब एक चौथाई) औरतें ऐसी हैं, जो 18 साल के पहले मां बनी हैं। इन कम उम्र की लड़कियों से 73 प्रतिशत (सबसे ज्यादा) बच्चे पैदा हुए हैं। फिलहाल, इन बच्चों में 67 प्रतिशत (दो-तिहाई) कुपोषण के शिकार हैं।

1991 की जनगणना से 2001 की जनगणना तक, हिन्दु और मुसलमानों- दोनों की ही जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट आई है। मगर, 2001 की जनगणना का यह तथ्य सबसे ज्यादा चौंकता है कि 0 से 6 साल के बच्चों के लिंग अनुपात में भी भारी गिरावट आई है। देश में बच्चों का लिंग अनुपात 976:1000 (1000 लड़कों पर 976 लड़कियां) है, जो कुल लिंग अनुपात 992:1000 (1000 पुरुष पर 992 महिलाएं) के मुकाबले बहुत कम है। यहां कुल लिंग अनुपात में 8 के अंतर के मुकाबले बच्चों के लिंग अनुपात में अब 24 का अंतर दर्ज है। यह उनके स्वास्थ्य और जीवन-स्तर में गिरावट का अनुपात भी है। यह अंतर भयावह भविष्य की ओर भी इशारा करता है।

6 से 14 साल की कुल लड़कियों में से 50 प्रतिशत लड़कियां स्कूल से ड्रॉप-आउट हो जाती हैं। एशिया महाद्वीप में भारत की महिला साक्षरता दर सबसे कम है। गौरतलब है कि ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रंस राइट्स’ यानी एनसीपीसीआर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में 6 से 14 साल तक की ज्यादातर लड़कियों को हर दिन औसतन 8 घंटे से भी ज्यादा समय केवल अपने घर के छोटे बच्चों को संभालने में बीताना पड़ता है। इसी तरह, सरकारी आकड़ों में दर्शाया गया है कि 6 से 10 साल की जहां 25 प्रतिशत लड़कियों को स्कूल से ड्रॉप-आउट होना पड़ता है, वहीं 10 से 13 साल की 50 प्रतिशत (ठीक दोगुनी) से भी ज्यादा लड़कियों को स्कूल से ड्रॉप-आउट हो जाना पड़ता है। 2008 के एक सरकारी सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत लड़कियों ने यह बताया कि वे स्कूल इसलिए छोड़ देती हैं, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें घर संभालने और अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करने को कहते हैं।

इस गैरबराबरी को बच्चियों की कमी नहीं, बल्कि उनके खिलाफ मौजूद स्थितियों के तौर पर देखा जाना चाहिए। अगर लड़की है, तो उसे ऐसा ही होने चाहिए, इस प्रकार की बातें उसके सुधार की राह में बाधाएं बनती हैं। इन्हीं सब स्थितियों और भेदभावों को मिटाने के मकसद से ‘बालिका दिवस’ मनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे बच्चियों की अपनी पहचान न उभर पाने के पीछे छिपे असली कारणों को सामने लाने के रूप में मनाने की जरुरत है, जो सामाजिक धारणा को समझने के साथ-साथ बच्चियों को बहन, बेटी, पत्नी या मां के दायरों से बाहर निकालने और उन्हें सामाजिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने में मदद के तौर पर जाना जाए।